March 15, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

छत्तीसगढ़ की 12वी बोर्ड परीक्षा में टॉप कर महक ने बढ़ाया सरायपाली का मान

सेल्फ स्टडी कर बारहवीं टॉपर महक ने रचा इतिहास

विधायक चातुरी नंद महक के घर जाकर दी बधाई

12वीं बोर्ड की छत्तीसगढ़ टॉपर सरायपाली से

रायपुर – सरायपाली // इरफान शेख :

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वी, 12 वी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं! बाहरवीं बोर्ड में छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की बेटी ने पहला स्थान प्राप्त किया है!

जिले के एक निजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में अध्ययनरत महक अग्रवाल बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 97.40 प्रतिशत हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है!

THE BBC LIVE 🎥 को कुमारी महक ने बताया कि जब पहली बार उन्हें किसी अनजान नंबर से रिजल्ट को लेकर कॉल आया और कहा गया कि आप पूरे छत्तीसगढ़ में टॉप किए हो, तब वे इसे प्रैंक कॉल समझ रहीं थी! उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उन्होंने टॉप किया है! महक के पिता नवीन अग्रवाल बिजनेसमैन हैं, वहीं माता पूजा अग्रवाल हाउस वाइफ हैं! इसके अलावा उनके परिवार में छोटे भाई बहन भी हैं, महक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ साथ स्कूल के शिक्षकों को दिया है!

महक ने आगे बताया कि वे रोजाना टारगेट तय करके पढ़ाई करतीं थी, जिस दिन जो टारगेट रहता था उसे जरूर पूरा करतीं थी वे ज्यादातर सुबह सुबह पढ़ाई करतीं थी उनका मानना है कि सुबह शांत माहौल में पढ़ने से अच्छे से याद होता है! इसके अलावा महक ने कभी भी ट्यूशन का सहारा नहीं लिया, बल्कि कुछ डाउट रहने पर मम्मी पूजा अग्रवाल से ही सहायता लेतीं थी!

महक भविष्य में बीकॉम की पढ़ाई कर बैंकिंग सेक्टर में काम करना चाहतीं हैं, उनका कहना है कि मेहनत करके पढ़ने से सफलता जरूर मिलती है!

विधायक चातुरी नंद, महक अग्रवाल के घर पहुंचकर बच्ची के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही बुके, gift देकर बच्ची का हौसला बढ़ाया!

महक को बधाई देने वालों का तांता दिन भर लगा रहा जिसमें प्रमुख रूप से sdm श्री ओंकारेश्वर सिंह, तहसीलदार जुगल पटेल, नगर अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल, साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी ने भी महक को बधाई दी है!

आपको बता दें कि पूर्व में 10वी बोर्ड में भी महक ने top 10 में 10th rank आई थी , जिसके बाद helicopter की सवारी भी की थी! इसी बात को याद कर उन्होंने बताया कि आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन किया, खूब बधाई दी और टॉप आकर कैसा लग रहा है पूछा , तो महक ने बताया कि वह बैंकिंग क्षेत्र में जाने चाहती है, महक की सफलता के लिए भूपेश बघेल जी ने बधाई दी !

महक अग्रवाल , के भाई विवेक अग्रवाल (राजा) पूर्व मंडी उपाध्यक्ष (saraipali) रह चुके है!