रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 (CGPSC 2025 Notification) का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य की विभिन्न सेवाओं में कुल 238 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
2024 में 246 पदों के लिए नोटिफिकेशन था, इस वर्ष 238 पदों के साथ भर्ती जारी की गई है। यह संख्या पिछले कई वर्षों की तरह लगभग 200-250 के दायरे में बनी हुई है, जिससे राज्य में प्रशासनिक सेवाओं की निरंतर मांग दिखती है।
इस बार सर्वाधिक 51 पद नायब तहसीलदार के लिए हैं, जो राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित होंगे। इसके बाद 29 पद मुख्य नगर पालिका अधिकारी (कक्षा ‘ग’), और 28 पद राज्य पुलिस सेवा (उप पुलिस अधीक्षक) के लिए आए हैं।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल