नागरिक अपने मतदान के मौलिक अधिकार को सुरक्षित करें
रायपुर – महासमुंद//डेस्क रिपोर्टर :
प्रदेश भर में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर प्रशासनिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं।
इसी तारतम्य में मानवाधिकार संगठन “इंटरनेशनल ह्यूमन राईट कौन्सिल” के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख ने देश वा प्रदेश वासियों से अपील की है कि वे समय पर अपना एसआईआर फॉर्म भरें और अपने क्षेत्र के BLO के पास जमा करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अपना योगदान प्रदान करें.

सामाजिक कार्यकर्ता श्री शेख ने कहा कि
एसआईआर केवल नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी है।
शुद्ध मतदाता सूची न सिर्फ चुनाव की पारदर्शिता बढ़ाती है, बल्कि लोकतंत्र की विश्वसनीयता को भी मजबूत बनाती है.
उन्होंने बताया कि एसआईआर फॉर्म भरने के लिए निर्वाचन पहचान पत्र, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट आकार का फोटो आवश्यक है। पात्र नागरिक बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर सकते हैं अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी अपनी विवरणी अपडेट कर सकते हैं.

मोहम्मद इरफान शेख ने कहा कि कई बार नागरिक समय पर फॉर्म नहीं भरते, जिसके कारण पात्र होने के बावजूद उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाता। इस स्थिति से बचने के लिए इस वर्ष विशेष रूप से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग एसआईआर प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें.
उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया निःशुल्क और सरल है। मात्र कुछ मिनट निकालकर फॉर्म भरने से नागरिक अपने मतदान के मौलिक अधिकार को सुरक्षित कर सकते हैं.
अंत में श्री शेख जी ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवारजनों, पड़ोसियों और परिचितों को भी एसआईआर फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले की मतदाता सूची पूर्ण, सटीक और विश्वसनीय बन सके!

More Stories
छत्तीसगढ़ में बीयर प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब राज्य में खुलेगी माइक्रो ब्रुअरी, मिलेगी ताज़ा क्राफ्ट बीयर
“घर में घुसकर गोली, लोगों को जिंदा जलाया जा रहा”: कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला
शराब पार्टी बनी मौत की वजह! मामूली विवाद में दोस्त ने सब्बल से उतारा मौत के घाट, तालाब में छिपाए सबूत