रायपुर : रायपुर प्रेस क्लब चुनाव स्थगित हो गया है। वर्तमान में प्रेस क्लब के स्वयंभू पदाधिकारियों ने एक तरफा चुनाव का ऐलान कर दिया था। इस चुनाव में धांधली बरते जाने की आशंका के बीच कार्यालय रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएँ छत्तीसगढ़ ने चुनावी प्रकिया पर ही विराम लगा दिया है। बताया जाता है, कि मौजूदा पदाधिकारियों ने दोबारा प्रेस क्लब में काबिज़ होने के लिए कई गैर कानून हथकंडे अपनाए थे। इसकी शिकायत कई पत्रकारों ने राज्य सरकार और कार्यालय रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएँ से की थी।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर प्रेस क्लब की मौजूदा कार्यकारिणी को दरकिनार करते हुए कलेक्टर रायपुर द्वारा नामित प्रशासनिक अधिकारी को बतौर प्रशासक प्रेस क्लब की जिम्मेदारी सौंपे जाने का फरमान जारी किया गया है। आदेश में इसका स्पष्ट उल्लेख भी किया गया है। फिलहाल, नए आदेश के सामने आने के बाद प्रेस क्लब के पुराने पदाधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। सूत्र यह भी तस्दीक करते है, कि प्रेस क्लब की आड़ में धन उगाही और अपराधिक गतिविधियों को लेकर कई पदाधिकारियों के खिलाफ जल्द ही FIR भी दर्ज हो सकती है ।



More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर