दिल्ली, बंगलादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी-बीडी) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सज़ा सुनायी है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार आईसीटी-बीडी ने पिछले साल सरकार के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान घातक कार्रवाई के लिये सुश्री हसीना को मौत की सजा सुनायी है।
न्यायाधिकरण ने उनके अलावा पूर्व गृह मंत्री असदोज्जमां खान कमाल को भी मौत की सजा सुनायी है।इन दोनों को ‘मानवता के विरुद्ध विभिन्न अपराधों ‘के लिए दोषी ठहराया गया था। सुश्री हसीना इस समय में भारत में हैं और उनकी अनुपस्थिति में उनके खिलाफ मुकदमा चलाया गया।

More Stories
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर
कैंसर के इंजेक्शन में मिला सिर्फ पानी! 1 लाख में बिक रही थी नकली दवा, 7 राज्यों तक फैले रैकेट का खुलासा