अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर आज 15 नवंबर से धान खरीदी आरंभ हो गई है। इसके पहले ही प्रशासन ने बलरामपुर जिले में बिचौलियों और कोचियों का 1 करोड़ 22 लाख से अधिक का धान और नौ पिकअप वाहन जब्त किया है। अब तक कुल 9862 बोरी यानी 3945 क्विंटल धान की जब्ती की गई है।
बता दें कि धान के समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से जब्त धान की कुल कीमत 1,22,2950 रुपये होती है। यह धान जब्त नहीं होता तो उपार्जन केंद्रों में किसानों के नाम से ही खपा दिया जाता। यही कारण है कि प्रशासन द्वारा इस वर्ष धान खरीदी आरंभ होने से पहले ही विशेष जांच अभियान चलाया गया।

More Stories
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर
कैंसर के इंजेक्शन में मिला सिर्फ पानी! 1 लाख में बिक रही थी नकली दवा, 7 राज्यों तक फैले रैकेट का खुलासा