बिहार चुनाव परिणाम सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया कि सिंह की लगातार विवादित और पार्टी-लाइन से हटकर की गई बयानबाजी के कारण यह कार्रवाई आवश्यक हो गई थी। वह पिछले कई दिनों से एनडीए नेतृत्व, उम्मीदवारों और बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे थे।
उन्होंने न केवल गठबंधन के कुछ उम्मीदवारों की साख पर सवाल उठाए, बल्कि एक सार्वजनिक मंच से यह तक कहा कि ऐसे लोगों को वोट देने से अच्छा है कि चुल्लू भर पानी में डूब मरें। उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी थीं।

More Stories
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर
कैंसर के इंजेक्शन में मिला सिर्फ पानी! 1 लाख में बिक रही थी नकली दवा, 7 राज्यों तक फैले रैकेट का खुलासा