ख़बर मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस, वाहन और ड्राइवर को हिरासत में लिया
सरायपाली // अविनाश साहू :
मामला सरायपाली के मध्य भारी भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र का है जहां आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाये होती रहती है.

उक्त दुर्घटना कल शाम करीब 4:15 बजे हुई जब क्रैन वाहन पदमपुर रोड, दुर्गा मंदिर चौक होते हुए जयस्तम्भ चौक की ओर जा रहा था तभी उसने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया.
वाहन क्र CG06 GQ 5133 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उक्त पैदल जा रहे व्यक्ती को अपनी चपेट में ले लिया और घटना स्थल पर ही नवजवान की दर्दनाक मौत हो गई.
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर, क्रैन को जप्त कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया. शव को पोस्ट मार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा.
उक्त मृतक व्यक्ति के परिजनों के अनुसार, क्रेन चालक की लापरवाही से हुई टक्कर में लगी चोटों के कारण ही वार्ड क्र 02, महल पारा निवासी , संतोष यादव (23 वर्ष) की मृत्यु हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही कर प्रकरण में धारा 106(1)-BNS, 281-BNS के तहत दर्ज किया है।

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर