बिलासपुर। हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर चौथी लाइन बिछाने का काम जारी है। इसी क्रम में बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के चांपा-खरसिया खंड में स्थित सारागांव स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस काम का सीधा असर पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ रहा है। रेलवे ने बताया है कि 14 से 17 नवंबर तक 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 13 से 16 नवंबर तक- 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर तथा 14 से 17 नवंबर तक 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। इसके अलावा 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी। बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर से प्रारंभ होगी। झारसुगुड़ा-बिलासपुर खंड में इसका परिचालन रद्द रहेगा।

More Stories
डिजिटल दुनिया से वैश्विक पहचान की ओर छत्तीसगढ़ का पर्यटन: मंत्री राजेश अग्रवाल ने इन्फ्लूएंसर्स से किया बड़ा आह्वान
हर घर मुनगा, घर-घर सुपोषण: बस्तर से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया पोषण और हरियाली का बड़ा संदेश
पुनर्वासित युवाओं से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री केदार कश्यप, बोले- विकास की मुख्यधारा से जुड़कर बदलें बस्तर की तस्वीर