रायपुर। मेयर मीनल चौबे ने आज नगर निगम के जोन क्रमांक 5 में सभी वार्डों की समन्वय बैठक ली। बैठक में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सभी पार्षदों के साथ सफाई व्यवस्था तथा वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान यह स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सफाई व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है—इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बीएसयूपी भाठागाँव क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहन नहीं पहुँचने की जानकारी मिलने पर संबंधित रामकी कर्मचारियों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए। बैठक में एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, सभी वार्डों के पार्षद एवं निगम के अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे और क्षेत्रीय समस्याओं तथा आवश्यकताओं पर सार्थक सुझाव साझा किए।सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई, ताकि हर स्तर पर जिम्मेदारी और सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

More Stories
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर
कैंसर के इंजेक्शन में मिला सिर्फ पानी! 1 लाख में बिक रही थी नकली दवा, 7 राज्यों तक फैले रैकेट का खुलासा