सारंगढ़-बिलाईगढ़. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले धान का अवैध परिवहन शुरू हो गया है। इस पर लगाम लगाने प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आज तहसीलदार एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने सरिया क्षेत्र में अवैध रूप से धान परिवहन करते दो ट्रैक्टर धान जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रैक्टर चालक धान परिवहन के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। इस पर टीम ने धान को जब्त कर सरिया थाना के सुपुर्द किया। तहसीलदार कोमल साहू की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
मंडी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति या खरीदी पंजीयन के धान की खरीदी व परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की अनियमितता या अवैध परिवहन में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर