रायपुर: राज्य सरकार ने चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में 1009 नए पदों की स्वीकृति दी है। यह पद मेडिकल, नर्सिंग और फिजियोथैरेपी कॉलेजों के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए युवाओं को अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए नए पदों की स्वीकृति दी गई है। राज्य गठन के समय केवल एक मेडिकल कॉलेज था। आज पूरे प्रदेश में मेडिकल, नर्सिंग और फिजियोथैरेपी संस्थानों का जाल बिछ चुका है।
साथ ही उन्होंने कहा कि यह निर्णय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा और प्रत्येक जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा। इससे मेडिकल के क्षेत्र में और वेहतर कार्य होगा।
स्वास्थ्य संस्थानों के लिए स्वीकृत पद
- मेडिकल कॉलेज रायगढ़- 39
- डीकेएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल, रायपुर- 1
- मेडिकल कॉलेज बिलासपुर- 20
- गवर्नमेंट फिजियोथेरेपी कॉलेज, जगदलपुर, जशपुर, मनेंद्रगढ़ – 108 (प्रत्येक में 36 )
- मनेंद्रगढ़, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर में नए फिजियोथेरेपी कॉलेज – 216
- दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कुनकुरी-जशपुर में नए मेडिकल कॉलेज : 180 (प्रत्येक में 60 )
- जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में नया मेडिकल कॉलेज : 120 (प्रत्येक में 60)
- सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, बिलासपुर – 55
- मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर (रेडियोथेरपी विभाग) – 7
- दंतेवाड़ा, बैकुंठपुर, बीजापुर, बलरामपुर और जशपुर नर्सिंग महाविद्यालय : 210
- नवा रायपुर, पुसौर-रायगढ़, जांजगीर-चांपा और कुरूद-धमतरी में नया नर्सिंग महाविद्यालय – 168

More Stories
फोन पर तेज आवाज में बात का खौफनाक अंजाम: इंदौर में चाकू से दिनदहाड़े हमला, CCTV में कैद वारदात
35.98 लाख बच्चों के लिए बड़ा अभियान: रविवार को पोलियो की दो बूंद से छत्तीसगढ़ में सुरक्षा कवच तैयार
165 महिलाओं से करोड़ों की ठगी: चिटफंड गिरोह के दो एजेंट गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई