रायपुर। रायपुर राजधानी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश के सबसे बड़े मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास पॉलीथिन में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह-सुबह लोगों ने जब पॉलीथिन के अंदर बच्चे का शव देखा तो तत्काल अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी।
अस्पताल के डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की और तुरंत मौदहापारा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को मरचुरी भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात को जन्म के तुरंत बाद पॉलीथिन में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल प्रबंधन ने शुरू की जांच
जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। एक-दो दिन में जन्में बच्चों के बारे में जानकारी जुटा जा रही है।

More Stories
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर
कैंसर के इंजेक्शन में मिला सिर्फ पानी! 1 लाख में बिक रही थी नकली दवा, 7 राज्यों तक फैले रैकेट का खुलासा