रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के चौथे दिन 4 नवंबर को बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अंकित तिवारी अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। ‘सुन रहा है न तू’ और ‘तेरी गलियां’ जैसे सुपरहिट गीतों के गायक अंकित तिवारी कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे। राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शाम 4 बजे से प्रारंभ होगी।
कार्यक्रम की शुरुआत कलाकेंद्र रायपुर बैंड की प्रस्तुति से होगी, जिसके बाद स्टार नाइट में प्रकाश अवस्थी समा बांधेंगे। कविता वासनिक अनुराग धारा प्रस्तुत करेंगी, जबकि तिलकराज साहू लोकधारा की झलक दिखाएंगे।
राज्योत्सव के पांचवें दिन यानी 5 नवंबर को भी विभिन्न प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और आधुनिक संगीत का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शकों के जुटने की उम्मीद है।

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर