इमरान हाशमी ने वसूली मोटी रकम, यामी गौतम के हाथ लगी बस आधी फीस
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘हक’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी में इमरान, यामी गौतम के साथ नजर आएंगे। मूवी में इमरान एक फेमस वकील के किरदार में हैं। ‘हक’ 7 नवम्बर के दिन रिलीज होने जा रही है। यह कानूनी ड्रामा 1985 के ऐतिहासिक शाहबानो मामले से प्रेरित है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इमरान हाशमी से लेकर यामी गौतम सहित बाकी एक्टर्स की फीस पर…

इमरान हाशमी
टाइम्सनाऊ हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार, ‘हक’ मूवी के लिए इमरान हाशमी को कथित तौर पर 12 करोड़ रुपये बतौर फीस मिली है।

यामी गौतम
इस कोर्टरूम ड्रामा मूवी में यामी ने शाजिया बानो का किरदार निभाया है। इसके लिए उन्होंने 7 करोड़ रुपये फीस ली है।

शीबा चड्ढा
फिल्म ‘हक’ में शीबा चड्ढा भी अहम रोल में दिखाई देने वाली हैं। इस मूवी के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपये फीस दी है।

वर्तिका सिंह
हक के साथ वर्तिका सिंह अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। मूवी में वर्तिका ने इमरानी की दूसरी पत्नी का रोल निभाया है। इसके लिए उन्हें भी मोटी सैलरी दी गई है।

दानिश हुसैन
दानिश हुसैन को भी मेकर्स ने अच्छी रकम दी है। फिलहाल वर्तिका और दानिश की फीस सामने नहीं आई है।

कितना है ‘हक’ का बजट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हक’ का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है।

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर