देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली जुजुत्सु प्लेयर रोहिणी कलम ने खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय रोहिणी ने अपने ही घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर की है।
रोहिणी कलम ने जुजुत्सु जैसे मार्शल आर्ट में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे और खेल जगत में पहचान बनाई थी। हालांकि आत्महत्या की वजह अब तक सामने नहीं आई है। परिजनों और परिचितों के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में थीं।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर इस इंटरनेशनल खिलाड़ी ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर