रायपुर। राजधानी में 25 अक्टूबर से शुरू होने वाले सूर्य उपासना के पवित्र पर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगर निगम रायपुर ने महादेवघाट पर विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। यह अभियान महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन क्रमांक 8 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा है।
महादेवघाट छठ पूजा समिति के अनुरोध पर भगवान सूर्यनारायण के भक्तों की सुविधा और स्वच्छ पर्यावरण के लिए यह सफाई अभियान शुरू किया गया है। जोन 8 के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, माधव राव सप्रे वार्ड (क्रमांक 69) के पार्षद महेंद्र औसर, संत रविदास वार्ड (क्रमांक 70) के पार्षद अर्जुन यादव, जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा के मार्गदर्शन में पोकलेन मशीन और विशेष सफाई गैंग को तैनात किया गया है। इस सफाई अभियान की निगरानी जोन 8 के स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा कर रहे है। जोन 8 के अधिकारियों ने महादेवघाट को छठ पूजा से पहले स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए र्देश दिए हैं।

More Stories
ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक-चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड
दिव्यांग छात्र मडड़ाराम को सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका, उत्साह से भरपूर
महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का हमला, बीजेपी पर महिलाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप