रायपुर: राजधानी में एम्स रायपुर के गेट नंबर-4 के पास ई-रिक्शा में रखकर प्रतिबंधित कोडीन सिरप बेच रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। युवराज सिंह और वाजिद खान के पास से 40 बोतल नशीली सिरप जब्त की गई है।
जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) को बुधवार रात सूचना मिली थी कि आमानाका थाना क्षेत्र के एम्स के पास कुछ युवक नशीली सिरप बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर एसीसीयू और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर कोटा कृष्णा नगर निवासी युवराज सिंह और वाजिद खान को गिरफ्तार किया। जांच में ई-रिक्शा से सिरप की बोतलें बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि यह सिरप उन्हें भिलाई से सप्लाई की जाती थी और वे रायपुर में इसकी बिक्री करते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

More Stories
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर
कैंसर के इंजेक्शन में मिला सिर्फ पानी! 1 लाख में बिक रही थी नकली दवा, 7 राज्यों तक फैले रैकेट का खुलासा