महासमुंद : राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बिलासपुर में आयोजित किया गया है जिसमें आयु 14,17 ,19 वर्ष बालक एवं बालिका दिनांक 15 से 18 अक्टूबर तक संभाग रायपुर की टीम से शामिल होंगे।
महासमुंद जिले के 34 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भोरिंग, सेजेश तुमगांव, पब्लिक स्कूल तुमगाव, नवजीवन मिशन तुमगांव, न्यू होलीफेथ स्कूल महासमुंद के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर टीम में चयन होकर अपनी जगह बनाई ।
संभाग टीम के प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई ने बताया की बेसबॉल खेल का अभ्यास साल भर हाई स्कूल मैदान भोरिंग एवं तुमगांव खेल मैदान में होता हैं जिसमें आसपास ग्रामीण एवं नगर पंचायत तुमगांव के बच्चे बेसबॉल खेल की बारीकियों को सीखने के लिए आते हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संभाग के दल में जिले से डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग, जगदीश धीवर न्यू होली फेथ स्कूल महासमुंद, डोलेश होता सेजेश तुमगांव, सेवन साहू भोरिंग, कमला मांझी बालक बालिका के प्रशिक्षक एवं मैनेजर के रूप में शामिल हैं। आयोजन में शामिल होने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी महासमुंद लीलाधर सिंहा, हिना ढालेन, सेवन दास मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू, नीलम सिंहा, इंद्राणी भास्कर, रामेश्वरी दीवान, अंजनी साहू, गणेश कोसरे खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

More Stories
‘गांव होंगे आत्मनिर्भर, तभी बनेगा विकसित छत्तीसगढ़’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफसरों को दिया बड़ा मंत्रविकसित छत्तीसगढ़
IITM बेंगलुरु में छाया छत्तीसगढ़! चित्रकोट से बस्तर तक पर्यटन की अनूठी पहचान ने खींचा देशभर का ध्यानछत्तीसगढ़ पर्यटन
जांजगीर-चांपा में अवैध रेत कारोबार पर बड़ा प्रहार! एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त, प्रशासन ने कसा शिकंजा