बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सराफा व्यापारी से डेढ़ करोड़ की लूटमारी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित व्यापारी दीवाली पर सोने-चांदी के जेवरों का व्यापार करने निकला था। लेकिन, रास्ते में बस से लौटते समय उसे निशाना बनाया और लूटमारी की घटना को अंजाम दिया गया।
पुलिस के मुताबिक सोने-चांदी के जेवरों का व्यापार करने निकला व्यापारी अंबिकापुर से बिलासपुर लौट रहा था। पीड़ित व्यापारी के साथ बस में घटना घटी। बदमाशों ने रतनपुर थाना इलाके में लूटमारी को अंजाम दिया। पीड़ित व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।

More Stories
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर
कैंसर के इंजेक्शन में मिला सिर्फ पानी! 1 लाख में बिक रही थी नकली दवा, 7 राज्यों तक फैले रैकेट का खुलासा