April 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ.साहस साव के निधन पर श्रद्धांजलि दी

महासमुंद/दि बीबीसी लाइव/इरफ़न शेख़ : जिले के वरिष्ठ पत्रकार व सुराथ पथ अखबार के सम्पादक झलप निवास डॉ.साहस साव का निधन हो गया है। डॉ साव जी वरिष्ठ पत्रकार व छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के सदस्य थे जिनके निधन से पत्रकार जगत स्तब्ध है।

छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के द्वारा संगठन के सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. साहस साव को श्रद्धांजलि अर्पित करने श्रद्धांजलि सभा रखी गयी व 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

संगठन के जिलाध्यक्ष बलराज नायडू ने कहा की डॉ. साहस साव जी के निधन से हम सभी स्तब्ध हैं हमारे लिए यह अपूर्ण क्षति है। डॉ साहस साव जी व्यवहारिक व अच्छे व्यक्तित्व के धनी थे साथ ही वे होम्योपैथी के विशेषज्ञ थे। उनका निधन हो जाना हमारे लिए एक अपूर्ण क्षति है।

उक्त श्रधांजलि सभा में प्रदेश सचिव रोमी सलूजा, जिलाध्यक्ष बलराज नायडू, जिला उपाध्यक्ष आनन्द अग्रवाल, जिला महासचिव आकाश अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष गौरव चंद्राकर, ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश सिन्हा, ब्लॉक महासचिव लोकनाथ खूंटे, जिला सचिव ताराचन्द पटेल, जिला संगठन सचिव संतराम कुर्रे, जिला सलाहकार सन्तोष गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव, गोविंद शर्मा, राजा शुक्ला ,चन्द्रशेखर प्रभाकर, कीर्ति पांडे, देव पटेल, बद्री प्रसाद दुबे, हेमसागर साहू एवं अन्य सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।