भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक लगाया। ध्रुव जुरेल ने 190 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ध्रुव जुरेल ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की। जुरेल अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं।
ध्रुव जुरेल टेस्ट शतक जड़ने वाले 12वें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इसमें से 5 खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक लगाया है। विजय मांजरेकर, फारुख इंजीनियर, अजय रात्रा, साहा और अब जुरेल वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर