June 28, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

राज्यपाल डेका ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में शस्त्र पूजन और हवन किया

रायपुर,  राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी आज विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में आयोजित शस्त्र पूजन और हवन में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। राजभवन परिसर में विधिवत् शस्त्र पूजा की गई। राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विजयादशमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।