मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर यूजर्स चुनिंदा फीचर्स का इंतजार लंबे वक्त से मिल रहे थे और अब नया Unified Call Hub इसका हिस्सा बना है। इस नए फीचर के साथ यूजर्स के लिए कॉलिंग कहीं ज्यादा आसान हो गई है। नई रिपोर्ट में सामने आया है कि iOS यूजर्स के लिए यह फीचर आखिरकार रोलआउट हो रहा है। इसके जरिए यूजर्स को आसानी से नंबर डायल कर कॉलिंग का विकल्प मिलने वाला है।
WhatsApp यूजर्स को लेटेस्ट WhatsApp for iOS 25.27.73 वर्जन में खास Unified Call Hub फीचर दिखा है। इसकी जानकारी प्लेटफॉर्म अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की ओर से दी गई है। नए फीचर के साथ यूजर्स के लिए कॉलिंग आसान हो जाएगी और किसी वॉट्सऐप यूजर को कॉल करने के लिए उसका नंबर सेव नहीं करना पड़ेगा।
स्क्रीनशॉट में दिखा नया डायलर
लंबे वक्त से संकेत मिल रहे थे कि वॉट्सऐप में एक डायलर शामिल किया जाएगा और यूजर्स आसानी से कॉलिंग कर पाएंगे। Unified Call Hub का जो स्क्रीनशॉट सामने आया है, उसमें साफ दिख रहा है कि यूजर्स को खास कॉलिंग फीचर्स मिलने वाले हैं। अब वॉट्सऐप यूजर्स को कॉल लिस्ट, कॉल शेड्यूल करने का विकल्प और नए डायलर के अलावा फेवरेट्स मार्क करने का ऑप्शन भी मिलने वाला है।
ऐप में ऐसे काम करेगा नया फीचर
कॉल टैब में पहले ही कॉल हिस्ट्री देखी जा सकती है और इसके अलावा यूजर्स बाद में शेड्यूल किए गए कॉल्स भी यहीं देख पाएंगे। इसके अलावा नया डायलर फोन के डायलर की तरह ही होगा, जिसमें आपको नंबर डायल करने के बाद उसपर कॉल करने का विकल्प दिया जाएगा। अब फेवरेट टैब मिलेगा, जिसमें उन चुनिंदा कॉन्टैक्ट्स को आप फेवरेट मार्क कर सकते हैं जिन्हें अक्सर कॉल करते हैं।
फिलहाल नया फीचर केवल चुनिंदा यूजर्स को iOS ऐप में मिल रहा है। ऐसे में बाकी यूजर्स को इंतजार करना पड़ सकता है। इतना जरूर तय है कि एंड्रॉयड ऐप में भी इसका फायदा जल्द मिलने लगेगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी टाइगर रिजर्व और अभयारण्य, जंगल सफारी पर रोक
बस्तर में 17 जोड़े बने जीवनसाथी, आत्मसमर्पण कर चुके 2 पूर्व नक्सली दंपतियों ने भी रचाई शादी
दंतेवाड़ा बनेगा जैविक खेती का मॉडल जिला! किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण बचाने का बड़ा अभियान शुरू