यूपी के मथुरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के कारण गुरुवार सुबह श्रद्धालु वृंदावन के बांके बिहारी के दर्शन नहीं कर सके। श्रद्धालुओं को मंदिर जाने के रास्ते से पहले ही रोक दिया। सुबह बांके बिहारी मंदिर और उसके मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। वहां सिर्फ पुलिस के जवान ही दिख रहे थे। द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:25 बजे बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं।
बांके बिहारी मंदिर में करीब एक घंटे पहले ही श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया। मंदिर ही नहीं मंदिर जाने वाले मार्गों पर भी श्रद्धालुओं को नहीं जाने दिया। जिससे मार्ग और मंदिर में सन्नाटा पसर गया। बांके बिहारी मंदिर को आज भव्य तरीके से सजाया गया था। सुबह 10:25 बजे राष्ट्रपति बांके बिहारी मंदिर पहुंच गयीं और वहां बिहारी जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचीं। रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रपति का स्वागत गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा किया गया। राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन जैसे ही वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची, उनके स्वागत में नफीरी बजने लगी। नफीरी पर फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी की धुन बजने लगी। महापौर विनोद कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ, मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने भी उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मु का श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचने पर स्कूल बैण्ड व एनसीसी के छात्र/छात्राओं द्वारा स्वागत किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर केआर इंटर कालेज के एनसीसी के छात्र और श्रीकृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा के बैंड ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके नोडल अधिकारी केआर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुरलीधर शर्मा को बनाया गया।

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर