रायपुर। होटल के कमरे से गांजा बरामद किया गया है, इस मामले में 2 महिला और 1 पुरुष तस्कर गिरफ्तार किए गए है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नहरपारा स्थित एक होटल के एक कमरे में कुछ व्यक्ति रूके है, जो अपने पास गांजा रखें है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा होटल में जाकर मुखबीर द्वारा बताये कमरे को खुलवाया गया, कमरे में 02 पुरूष एवं 03 महिला उपस्थित थे। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम जितेन्द्र कश्यप, अस्मिता विजय ठाकुर एवं अम्बिका विजय परमार होना बताया तथा 01 बालक व 01 बालिका थे, जो विधि के साथ संघर्षरत है। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें अलग – अलग बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर आरोपी जितेन्द्र कश्यप, अस्मिता विजय ठाकुर एवं अम्बिका विजय परमार तथा विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक व 01 बालिका सहित कुल 05 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 15 किलो 100 ग्राम गांजा जुमला किमती 1,50,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 242/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार
जितेन्द्र कश्यप पिता ओमपाल कश्यप उम्र 27 साल निवासी ग्राम सादलपुर राजगढ़ थाना सादलपुर राजगढ़ जिला चुरू (राजस्थान)।
अस्मिता विजय ठाकुर पति स्व0 विजय ठाकुर उम्र 35 वर्ष निवासी चौरा विस्तार ठाकुर वास चौक कोलौवडा सेक्टर 28 थाना पेथापुर जिला गांधीनगर (गुजरात)।
अम्बिका विजय परमार पति विजय परमार उम्र 45 वर्ष निवासी मोड़ासा थाना टिनटोई जिला अरोली अहमदाबाद (गुजरात)।

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर