August 30, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

हार्दिक पांड्या ने नताशा को चीट किया? एक्स गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया के पोस्ट ने बढ़ाईं अटकलें

हार्दिक पांड्या अपने लिंकअप और ब्रेकअप के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस वक्त उनका नाम माहिका शर्मा से जुड़ रहा है। इससे पहले खबरें थीं कि वह जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं। जब नताशा स्टांकोविक से उनका तलाक हुआ तो कई लोगों ने नताशा को ट्रोल किया और धोखेबाज बताया। अब जैस्मिन वालिया का एक पोस्ट वायरल है, जिसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या तलाक के पहले से जैस्मिन को डेट कर रहे थे।

यूजर ने लगाया हिसाब

जैस्मिन वालिया के एक पोस्ट ने इंटरनेट पर फिर से हार्दिक और नताशा के रिश्ते पर बात करनी शुरू कर दी है। एक पोस्ट में जैस्मिन ने लिखा था कि उनका पिछला रिलेशन सिर्फ 2 साल चाल। इस पर एक यूजर ने हिसाब लगाकर उनके किसी पोस्ट पर कमेंट किया, ‘आपने अपनी स्टोरी पर पोस्ट किया है कि आपका पिछला रिलेशन करीब 2 साल चला। इसका मतलब ये है कि आप और हार्दिक तब उनके तलाक के अनाउंसमेंट से पहले से डेट कर रहे थे। तलाक का अनाउंसमेंट जुलाई 2024 में हुआ। मतलब आप और हार्दिक तलाक के करीब 1 साल पहले से डेट कर रहे थे।’ इस कमेंट पर जैस्मिन का लाइक दिख रहा है जिससे लोगों को लग रहा है कि उन्होंने इस बात की पुष्टि कर दी है।कैप्शन

जैस्मिन के साथ वायरल हुई थीं तस्वीरें

नताशा से तलाक के बाद हार्दिक और जैस्मिन ने तस्वीरें पोस्ट कीं जो कि सेम समय पर सेम लोकेशन की थीं। इसके बाद से उनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए। कुछ वक्त पहले हार्दिक माहिका के साथ नजर आए तो लोग मान रहे हैं कि जैस्मिन से उनका ब्रेकअप हो चुका है और माहिका फिलहाल उनकी जिंदगी में हैं। हालांकि इस मैटर पर किसी पक्ष की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं है। लोग सिर्फ कयास ही लगा रहे हैं।