बिलासपुर. प्रदेशभर के निजी मेडिकल कॉलेजों के छात्रहित से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने प्रदेशभर के निजी मेडिकल कॉलेजों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। चीफ जस्टिस के डीबी में हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने तमाम मेडिकल कॉलेजों से दो हफ्ते में जवाब मांगा है।
बता दें कि ईडब्ल्यूएस कैटगरी से जुड़ी एक मेडिकल छात्रा प्रतीक्षा जांगड़े ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि कॉलेज के ट्रांसपोर्ट और हॉस्टल का उपयोग ना करने के बावजूद उससे प्रबंधन लाखों रुपए वसूलने का दवाब बना रहा है।
याचिका में कॉलेज फीस रेग्युरेट्री नियम का पालन नहीं करने की बात कही गई है। आज इस मामले में सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने प्रदेशभर के निजी मेडिकल कॉलेजों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। चीफ जस्टिस के डीबी में हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने तमाम मेडिकल कॉलेजों से दो हफ्ते में जवाब मांगा है।

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर