अविस्मरणीय दिन रहा गणेश विसर्जन झांकी का आयोजन
महासमुंद- सरायपाली :
सिद्धिविनायक समिति द्वारा जय स्तंभ चौक पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, आतिशबाजी, लाइट शो, मशीनों से कागज़ और फूलों की बरसात, सुमधुर भक्ति संगीत, सब मिलकर सरायपाली की एक अलग ही छवि प्रस्तुत कर रहे थे।
शनिवार का दिन सरायपाली के लिए सचमुच यादगार बन गया। बचपन में गणेश विसर्जन के ऐसे दृश्य देखे-सुने को मिला करते थे, लेकिन वर्षों बाद इतनी अद्भुत झांकी, इतना उत्साह और इतनी भक्ति का संगम आज देखना वास्तव में मिला जो अविस्मरणीय था।
सिद्धिविनायक सेवा समिति और सोहनलाल मोतीलाल फर्म दोनों की एकजुटता, सेवा भाव और समर्पण अपनी चरम पर दिखाई दिया। झांकी रैली की तैयारी में हर कोई ऐसे दीवाना होकर जुड़ा था कि शब्द भी छोटे पड़ जाते हैं। कर्मा, कीर्तन, बैंड, DJ, धुमाल, आतिशबाजी सबका अपना अलग रंग और आकर्षण का केंद्र बना दिया।
जयस्तम्भ चौक पर शाम 5 बजे को गणेश विसर्जन के दौरान वीर खालसा गतका दल, अमृतसर की प्रस्तुति के साथ आयोजन की शुरूवात की गई जो पहली बार क्षेत्र के लिए अपने तरह का आयोजन किया गया जिसमें यह दल भारत में और कोई तो विश्व स्तर पर भी प्रसिद्ध है।
सरायपाली के श्री मोतिया परिवार द्वारा बुलाए गए वीर खालसा गतका दल, अमृतसर की प्रस्तुति ने तो मानो सभी का दिल जीत लिया। उनके करतब इतने अद्भुत और रोमांचक थे कि किसी की धड़कन रुक रही थी, किसी की आँखें झपकने का नाम नहीं ले रही थीं। आग के गोले घुमाना, पेड़ काटने वाली आरी से दो व्यक्तियों द्वारा मुंह में दबाए अनार को काटना, जमीन पर लेते व्यक्ति के चारों ओर रखे नारियल कलिंदर को हथौड़े से बंद आंखों से जैसे मटकी फोड़ होता है वैसे फोड़ना, मुंह में दबाए खीरे को आरी से काटना और अंत में JCB का करतब नीचे जमीन पर लेटे व्यक्ति के ऊपर से JCB के सामने एवं पीछे छक्के चढ़ाना इन सभी करतबों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
सिद्धिविनायक सेवा समिति के युवाओं का जोश, उत्साह और आपसी सामंजस्य वास्तव में सराहनीय रहा। यह दिन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि सरायपाली के लिए संस्कृति, भक्ति और एकता का अद्भुत उत्सव बन गया।

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर