अडानी पावर ने शनिवार को दी जानकारी में बताया कि उन्होंने भूटान की सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर के साथ 570 मेगावाट की हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए 6,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। आज अडानी पावर के शेयरों में उछाल दर्ज किया है। कंपनी के शेयरों का भाव 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 649.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद नरमी देखने को मिली है।
भूटान के पीएम और गौतम अडानी की मौजूदगी में हुए हस्ताक्षर
कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि अडानी पावर और ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्प लिमिटेड (डीजीपीसी) पीकिंग रन-ऑफ-रिवर वांगछू जलविद्युत परियोजना को बीओओटी (बनाओ, स्वामित्व रखो, चलाओ, सौंपो) मॉडल पर शुरू करेंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस संबंध में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की उपस्थिति में एक बिजली खरीद समझौते और एक रियायत समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। वांगछू परियोजना में पॉवर प्लांट और संबंधित बुनियादी ढांचे की स्थापना में लगभग 6,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
2026 में शुरू होगा काम
विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पहले ही तैयार हो चुकी है, और निर्माण कार्य 2026 की पहली छमाही तक शुरू होने की उम्मीद है। इसे शिलान्यास के पांच वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अडानी पावर के सीईओ एस बी ख्यालिया ने कहा, “वांगछू जलविद्युत परियोजना भूटान की सर्दियों की चरम मांग को पूरा करेगी, जब जल विद्युत उत्पादन कम होता है। गर्मियों में इस परियोजना से भारत को बिजली निर्यात की जाएगी।”
अडानी पावर के शेयरों में 5 हिस्सों में बंटवारा होने जा रहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बड़ी हलचल! 20 जून को आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मंत्रियों की बढ़ी धड़कनें
बाइक से हो रही थी शराब तस्करी! आबकारी विभाग की दबिश में 40 हजार की अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
रेत माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा! अवैध परिवहन करते हाईवा जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई