August 29, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

पैगम्बर मोहम्मद साहब का 1500 वाँ जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी गई

सरायपाली //नारायण सान :

नगर में मुस्लिम समाज द्वारा धूमधाम से पैगम्बर मोहम्मद साहब का
1500 वाँ जन्मदिन विश्व शांति दिवस के रूप मे मनाया गया।
नगर के साथ ही मस्जिद, मदरसा व ईदगाह को विशेष रूप से लाइटिंग कर सजाया गया। अल सुबह 4बजे मस्जिद में विशेष नमाज पढ़ी गई उसके बाद करीब 05:30 पर परचम कुसाई की गई । सुबह 10 बजे युवकों ने मोटरसाइकिल रैली का आयोजन भी किया । घरों व दुकानों को विभिन्न रोशनियों के साथ सजाया गया और दोपहर 03:30 बजे नगर में सामूहिक तौर पर विशाल जुलूस का आयोजन किया गया ।

मस्जिद से यह जुलूस निकलकर नगर भ्रमण के साथ ईदगाह पहुंचा व यहां पर तकरीर हुई. देश व प्रदेश की खुशहाली व अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई , साथ ही विभिन्न राज्यो में आये भयावह बाढ़ से होने वाले नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए सभी प्रभावितों के लिए भी विशेष दुआ मांगी गई।

नगर में विभिन्न समुदायों के लोगों ने जुलूस का स्वागत किया व जलपान की व्यवस्था की । सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी ।

इस कार्यक्रम में को सफल बनाने में मुस्लिम समाज के अध्यक्ष शाहिद खान वा उनकी कमिटी के साथ साथ समाज के ही मोहसिने आज़म मिशन ,चिस्तिया ग्रुप , जमजम ग्रुप, आशिके गरीब नवाज़ बाज़ारपारा , व रजाए मुस्तफा ग्रुप इस्लाम मोहल्ला समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा ।

स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाये रखने के विशेष योगदान के लिए उनको धन्यवाद दिया आभार व्यक्त किया गया और तबररुख ( प्रसाद) दिया गया।