बस्तर। नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। नक्सल उन्मूलन अभियान को तेज करने के लिए एक तरफ जहाँ राजधानी रायपुर में बड़ी बैठक जारी है तो इस बीच खबर आई है कि, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के ज़बरदस्त मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने की खबर भी सामने आ रही है।
वही नक्सलियों के खिलाफ रायपुर के मेफ़ेयर हॉटल में रणनीति पर बड़ी बैठक भी जारी है। इस बैठक के बीच बस्तर में जवानों का नक्सलियों के खिलाफ पराक्रम भी देखने को मिल रहा है। बहरहाल इस ताजा एनकाउंटर में कितने नक्सली मारे गए है और क्या पुलिस को भी किसी तरह का नुकसान हुआ है इसकी खबर नहीं मिल सकी है। पुलिस के शीर्ष अफसर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाये हुए है।

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर