सरायपाली //नारायण सान :
आगामी त्योहार ईद ए मिलाद और गणेश विसर्जन को लेकर आज थाना सरायपाली में दोपहर 12 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपमा आनंद, एसडीओपी ललिता मेहर और पुलिस की मौजूदगी में विभिन्न समाज जनों के साथ बैठक सम्पन्न हुई.

आज की इस बैठक मे सभी शांति समिति के सदस्य गण, गणमान्य नागरिक , मुस्लिम जमात के अध्यक्ष वा सदस्य, गणेशोत्सव समिति के अध्यक्ष वा सदस्य, समाजसेवी , पत्रकार बंधु एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शांति पूर्वक आपसी सौहार्दपूर्ण तेवहार मनाने जिम्मेदारी ली गई.
इस बैठक में बताया गया कि सरायपाली नगर एक शांतिप्रिय नगर है । यहां सभी समाज के लोग आपस मे मिलकर व भाईचारे के साथ सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सभी त्योहारों को मिलजुलकर मनाए जाने की परंपरा रही है और यह परंपरा निरंतर चलती रहेगी कहीं कोई विवाद की स्थिति नही है ।
एसडीएम व एसडीओपी ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बहुत ही खुशी व हर्ष का विषय है कि सभी समाज के लोग एक साथ रहकर त्योहार मनाते है । दोनों अधिकारियों ने दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि त्यौहारों में सभी लोग आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने कहा कि प्रशासन व पुलिस किसी भी अप्रिय स्थिति निर्मित करने वालो पर सख्त कार्यवाही करेगी ।

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर