ED छत्तीसगढ़ में 18 जगहों पर वेंडर, कांट्रेक्टर और बिचौलियों के यहां छापे मार रही है
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है। ED की टीम अलग-अलग मामलों में कई जगहों पर दबिश देते रहती है। इसी कड़ी में एक बार फिर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के नामी कारोबारियों के ठिकानों पर ED की टीम ने दबिश दी है।
ED की टीम सभी जगहों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं ये छापामार कार्रवाई बीज निगम में हुए घोटाले पर की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर में ED ने कई स्थानों पर दबिश दी है। रायपुर में शंकर नगर स्थित विनय गर्ग नामक कारोबारी के घर पर ED ने दबिश दी है। रेड कार्यवाही में 8 ईडी के अधिकारी समेत सशस्त्र बल मौजूद है। इसके साथ ही रायपुर में ही कई और कारोबारियों के ठिकानों पर ED की टीम ने दबिश दी है। प्रदेश के कई स्थानों में छापेमार कार्रवाई जारी है।

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर