काबुल। रविवार देर रात अफगानिस्तान में 6.3 की तीव्रता से आए भूकंप में अब तक 622 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1500 से ज्यादा लोग घायल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। भूकंप इतना भयानक था की कई लोग मलबे के नीचे दब गए हैं।
इस भूकंप के झटके भारत में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आस-पास के इलाकों में महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। बताया गया कि, यहां भूकंप के बाद लैंडस्लाइड हुई, जिससे कई सड़कें बंद हो गई। इन इलाकों में सरकार लोगों को बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रही है।
बता दें कि, यह कोई पहली बार नहीं है जब अफगानिस्तान में भूकंप आया हो। इससे पहले 7 अक्टूबर 2023 को विनाशकारी भूकंप आया था। जिसमें 4 हजार मौतों का दावा किया था, लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने 1500 मौतों की पुष्टि की थी। इसके बाद 2022 में पूर्वी अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 1 हजार लोग मारे गए थे और हजारों लोग घायल हुए थे।

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर