रायपुर । आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया है कि चक्रधर समारोह की शुरुआत 1985 में रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में हुई थी, गणेशोत्सव की सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राजा चक्रधर सिंह की स्मृति में यह 10‑दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जाता है। इस उत्सव का आयोजन महाराजा चक्रधर सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, शास्त्रीय और लोक कलाओं को बढ़ावा देने तथा युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था किन्तु आज यह मात्र राजनीतिक दिखावे का आयोजन बनकर रह गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों और कवियों की अनदेखी की जा रही है।
अभी 2025 में आयोजित हो रहे चक्रधर समारोह में राज्य की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ी अस्मिता का अपमान किया है। समझ में छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान कवियों और लोक कलाकारों को ना बुलाकर बाहरी राजनीतिक व्यक्तियों को समारोह में बुलाया जा रहा है। इसके जो सूत्रधार मंत्री ओपी चौधरी और कवि कुमार विश्वास हैं। हमेशा कुमार विश्वास अपनी शर्तों पर आतें हैं और समारोह में किन-किन को बुलाना है वह भी यही तय करते हैं। और यह सरकार उनके सामने नतमस्तक हो जाते हैं, क्या कुमार विश्वास भाजपा के कोई मंत्री हैं या भाजपा के ब्रांड अम्बेसडर?
रायगढ़ के चक्रधर समारोह में हो रहे छत्तीसगढ़ की अस्मिता के अपमान को आम आदमी पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी और कल पूरे प्रदेश के हर जिले मुख्यालय में आम आदमी पार्टी मंत्री ओपी चौधरी और कवि कुमार विश्वास का पुतला दहन करेगी।

More Stories
ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना; कल सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि
सक्ती पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 1.44 करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से राजस्थान जा रहे तस्कर 26 घंटे की घेराबंदी के बाद गिरफ्तार
Monsoon Crisis 2026: 42% बारिश की भारी कमी से बढ़ी चिंता, जून सूखा तो जुलाई पर भी मंडराया संकट