महासमुंद – प्रदेश में किसान खेती-किसानी में नई तकनीकों को अपना रहे हैं। महासमुंद जिले के ग्राम जोगनीपाली में शनिवार को किसानों के बीच ड्रोन तकनीक के माध्यम से नैनो यूरिया का छिड़काव कर प्रदर्शन किया गया।
ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया का छिड़काव कर प्रदर्शन किया गया. शनिवार को ग्राम जोगनिपाली मे मेसर्स ओम फर्टिलाइजर आनंद अग्रवाल एवं ड्रोन निर्माता कंपनी रेड विंग की तरफ से ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया का छिड़काव कर प्रदर्शन किया गया. किसानों को यूरिया के विकल्प मे नैनो यूरिया के लाभ के बारे मे पूर्ण जानकारी दिया गया.
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जितेन्द्र पटेल की उपस्थिति में कृषि संबंधी जानकारी साझा किया और ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया का छिड़काव कर प्रदर्शन कर उपकरण की जानकारी दिया गया साथ ही किसानों को यूरिया के विकल्प मे नैनो यूरिया के लाभ के बारे मे पूर्ण जानकारी दिया गया.
इस अवसर पर वरिष्ठ कृषक अमृत पटेल, भोगलाल चौधरी , नेहरू चौधरी, चुम्बन लाल, बाबूलाल चौधरी, फागु लाल, शिवप्रसाद, वासुदेव साहू,गणेश साहू, आदि अन्य लगभग 30 किसान उपस्थित रहे.
इस अवसर पर अधिकारीयों ने किसानों को पारंपरिक यूरिया के विकल्प के रूप में नैनो यूरिया के लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। किसानों को नैनो यूरिया के प्रयोग से लागत में कमी, मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि और पर्यावरणीय लाभों के बारे में अवगत कराया गया।

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर