रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से यहां उनके निवास कार्यालय में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री देवांगन ने उनके जापान एवं दक्षिण कोरिया के प्रस्तावित प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य की नई औद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ में तेज़ी से औद्योगिक विकास हो रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और राज्य आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
श्री देवांगन ने कहा कि निवेशकों के लिए छत्तीसगढ़ पसंदीदा राज्य बन चुका है। दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरू के साथ ही रायपुर में भी इन्वेस्टर्स समिट का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है। इन समिट के माध्यम से अब तक 6 लाख 65 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव राज्य को मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री की जापान एवं दक्षिण कोरिया की यात्रा से राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को गति मिलेगी।

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर