August 30, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

भारत का मुसलमान देश प्रेमी था, है और ताकयामत रहेगा, हमारी देश भक्ति का सबूत ना मांगे!

हर साल की तरह इस स्वतंत्रता दिवस पर भी मुस्लिम मोहल्लों, मदरसों में शान से लहराएगा तिरंगा

आजादी की जंग में लाखों ऑलमा के साथ साथ लाखों मुलसमानों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया सब कुछ निछावर किया है

रायपुर :

रजा यूनिटी फाउंडेशन
तारीख: 12 अगस्त 2025

प्रस्ताव:

रजा यूनिटी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के मस्जिदों, दरगाहों आदि धार्मिक स्थलों पर तिरंगा फहराने को अनिवार्य बनाने के बयान की कड़ी निंदा करता है। यह निर्णय संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है। फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 में शैक्षणिक संस्थानों (जैसे मदरसे) में ध्वज फहराना अनिवार्य है, पर धार्मिक स्थलों पर ऐसा कोई राष्ट्रीय नियम नहीं है। यह आदेश धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है और सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकता है।

ध्वजारोहण को लेकर वक़्फ़ बोर्ड गुज़ारिश कर सकता है मगर आदेश देना वक़्फ़ बोर्ड का अधिकार कार्य क्षेत्र मे नहीं है अपनी सियासी जड़ों को मज़बूत करने राजनीति बयानबाजी जैसा है, ऐसे आदेश को बिना किसी सर्व सम्मति के जारी किया गया है।

भारत का मुसलमान देश प्रेमी है और हमारे वलिदान को याद करके हमेशा अपनी बेदारी का सुबूत देते आए हैँ और ये सिलसिला ता क़यामत जारी रहेगा, मगर वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुसलमान को ऐसा बताया जा रहा है जैसे मुसलमान इन चीज़ों से दूर है जोकि एक बिलकुल निंदनीय है हम आपके आदेश पर निंदा जताते हुए आपसे अनुरोध करते हैँ की समाज के वरिष्ठ लोगों से रायशुमरी लेकर कोई आदेश पारित किया करें।
शुक्रिया

मांग:

1.उक्त बयान को सही निर्देश के साथ जारी किया जाए।

2.वक्फ बोर्ड धार्मिक स्थलों की स्वायत्तता का सम्मान करे।

3.राष्ट्रीय एकता के लिए स्वैच्छिक प्रयासों को बढ़ावा दिया जाए।

संकल्प:
यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। प्रतियां सरकार, वक्फ बोर्ड और जनता को भेजी जाएंगी।

हम अल्पसंख्यक समुदाय रजा यूनिटी फाउंडेशन आपके आभारी रहेंगे। 🙏💐

कार्यालय।
रजा यूनिटी फाउंडेशन
नवागढ़ अम्बिकापुर ज़िला सरगुजा छत्तीसगढ़
📱दिलेर अंसारी उपाध्यक्ष