ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को तगड़ी पटखनी देने वाली भारतीय एयरफोर्स चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने पाकिस्तान के पांच फाइटर जेट्स को मार गिराया था, जबकि एक बड़े विमान को भी हिट किया था। रूस से खरीदे गए भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम S400 की तारीफ करते हुए उसे गेम चेंजर बताया।
बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में चीफ ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान हमने पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचाया है। एयर चीफ ने कहा, “हमने पांच पाकिस्तानी विमानों को तो पक्का मार गिराया है। इसमें या तो एक ELINT एयरक्रॉफ्ट था या फिर AEW&C एयरक्रॉफ्ट था। इसे हमने 300 किलोमीटर की रेंज पर जाकर मारा, जो कि जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल के लिए सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।”
वायुसेना प्रमुख की तरफ से दिया गया यह बयान किसी उच्च अधिकारी की तरफ से पहला ऐसा बयान है, जिसमें पाकिस्तान के जेट्स को मार गिराने की बात कही गई है।
गेम चेंजर रहा S400
चीफ ने हाल ही में रूस से खरीदे गए S400 की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने बहुत बेहतर काम किया। हमने हाल ही में रूस से S400 खरीदा था वह हमारे लिए गेम चेंजर रहा। उसकी रेंज इतनी थी कि पाकिस्तान का कोई भी एयरक्रॉफ्ट या उनके लंबी दूरी के गाइडेड बम हमें कोई नुकसान हीं पहुंचा सके और न ही हमारे आस पास आ सके क्योंकि हमारा एयर डिफेंस इतना तगड़ा था कि वह उसे भेद ही नहीं पाए।”
सीजफायर के लिए पाकिस्तान आया आगे
एयर चीफ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक हाईटेक युद्ध था। शुरुआत के 80 से 90 घंटों में हमने पाकिस्तान का इतना ज्यादा नुकसान कर दिया। उनके ज्यादातर ठिकानों को निशाना बना लिया। इससे उन्हें साफ समझ आ गया कि अगर वे इसे ऐसे ही जारी रहने देते हैं तो बहुत ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इसी वजह से वह आगे आए और फिर पाकिस्तानी डीजीएमओ का हमारे डीजीएमओ के पास फोन आया और फिर सीजफायर हुआ।

More Stories
दनगरी वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला! तेज बहाव के बीच फंसे 7 पर्यटक, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सारंगढ़ की बेटी रीमा राय ने रचा इतिहास! शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ाया देश का मान
दुर्ग में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! 25 दिन में मिले 13 H1N1 मरीज, 9 एक्टिव केस से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट