कोरबा. कोयला उद्योग में अब त्योहारी बोनस को लेकर कोयला कर्मचारियों के बीच चर्चा शुरू हो गई है. कोल इंडिया में अगले माह के आखिर तक इस मुददे पर प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा होनी है. बोनस डिसाइड करने के लिए 23 सितंबर को बैठक हो सकती है. इस बार कोयला कर्मचारी पिछले वर्ष की तुलना में एक लाख से ज्यादा बोनस मिलने की उम्मीद कर रहे हैं.
कोल इंडिया प्रबंधन की ओर से कोयला कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा-दशहरा के अवसर पर परफार्मेश लिंक रिवार्ड (पीएलआर) के रूप में बोनस राशि का भुगतान किया जाता है. जेबीसीसीआई की स्टेंडराइजेशन कमेटी में शामिल प्रबंधन व यूनियनों के प्रतिनिधि इसको लेकर फैसला करते हैं . गत वित्तीय वर्ष में कोल इंडिया मुनाफे में रही है. इसे देखते हुए श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधी भी अब बीते वर्ष की तुलना में कोयला कर्मचारियों को ज्यादा बोनस दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कर रहे है. कुछ दिनों पहले कोरबा दौरे पर पहुंचे बीएमएस के राष्ट्रीय कोल प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी ने भी कहा था कि वे इस बारे कोयला कर्मचारियों को बीते वर्ष की अपेक्षा ज्यादा बोनस दिला सकें इसके लिए कोशिश होगी.

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर