कर्मचारी/अधिकारी काम पर लौटे
कांसाबेल// जशपुर 02 सितंबर 2022
छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आहवान पर आयोजित अनिश्चितकालीन महाआंदोलन के आज बारहवें दिन मांग पूरा होने पर सुखद पटाक्षेप हो गया । आज भी कांसाबेल विकास खण्ड के सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आंदोलन स्थल मंगल भवन, कांसाबेल में भारी संख्या में उपस्थित होकर छ.ग.शासन के विरूद्ध हूँकार भरते हुए आर-पार की लड़ाई के लिए आज बारहवें दिन भी सुबह 10 बजे से धरना स्थल पर बैठ गए थे।
आज धरनास्थल पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन कांसाबेल के अध्यक्ष एवं ऊर्जावान वरिष्ठ कर्मचारी नेता श्री आर. डी. शर्मा ने जैसे ही बताया कि संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल ने हमारी दो सूत्रीय बहुप्रतीक्षित मांग केन्द्र के समान 34 % महँगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के अनुरूप मकान किराया देने पर अपनी सहमति व्यक्त कर दी है । जैसे ही घोषणा की गई उपस्थित हजारों अधिकारी और कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई । सभी लोगों ने धरना स्थल मंगल भवन, कांसाबेल में नाच गाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने खुशी का इजहार किया ।
श्री आर. डी. शर्मा ने बताया कि फेडरेशन ने मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को जो सुझाव दिया था । सरकार हमारे सभी सुझाव को स्वीकार कर लिया है । यह समझौता श्री रवीन्द्र चौबे जी, वरिष्ठ केबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन की मध्यस्थता में हुई । उनके द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी से सहमति लेकर फेडरेशन के प्रतिनिधियों को अवगत कराया । अतः आज से आंदोलन को स्थगित किया जाता है । श्री शर्मा ने कांसाबेल विकास खण्ड के सभी विभाग के आंदोलनरत क्रांतिकारी साथियों की एकजुटता और चट्टानी एकता की तारीफ करते हुए कहा कि कांसाबेल के इस अनिश्चित कालीन महाआंदोलन ने पूरे छत्तीसगढ़ में इतिहास रच दिया । इसके पूर्व कर्मचारी/ अधिकारियों का इतना बड़ा आंदोलन एवं महारैली कभी नही हुआ था । जब भी इस महाआंदोलन का जिक्र होगा आप सभी का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जाएगा । आज भी शासकीय कामकाज पुरी तरह ठप्प हो गया है ।
आज बारहवें दिन के महाआंदोलन को फेडरेशन के उपाध्यक्ष श्री प्रेमशंकर यादव, श्री एम.के वारे, प्रवक्ता श्री प्रदीप कुमार नायक, कोषाध्यक्ष श्रीमती हेमलता रवानी, सचिव श्री यजुवेंद्र सिंह, सहसचिव मेघश्याम पैंकरा, संगठन मंत्री श्रीमती आशा लकड़ा, वरिष्ठ करारोपन अधिकारी श्री मुनेश्वर साय बघेल, मीडिया प्रभारी श्री नीरज गुप्ता, सचिव संघ के अमर साय सिदार, वन कर्मी संघ के श्री बुधेस्वर साय, स्वास्थ्य कर्मी संघ के श्री रोहित निकुंज,नागेन्द्र नाथ पैंकरा, हीरा कुमार प्रजापति, संतन यादव, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के श्री उत्तम यादव, राजस्व पटवारी सुश्री ख्रीस्त प्रेमी चंपा मिंज, श्री शिवशंकर धीवर, कृषि विस्तार संघ की ओर से श्री गुप्ता, शिक्षक संघ के श्री मावेल टोप्पो, श्री रूबेन टोप्पो, श्री अरूण कुमार भगत, श्री अनिल यादव, श्री गजेन्द्र सोनवानी, श्री प्रताप सिंह राठौर, श्री विजय प्रसाद चौधरी, सहायक शिक्षक संघ के श्री गुल्सागर साय, श्रीमती नेम्हा टोप्पो, श्रीमती संजू लकड़ा, श्रीमती सुमन रवानी,देवचरण महिलाने ने फेडरेशन के आंदोलन के सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आपकी मेहनत और संगठन के शक्ति के प्रति आपका विश्वास के कारण कांसाबेल का यह आंदोलन जशपुर जिले के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा । श्री शर्मा ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को हड़ताल स्थगित हो जाने पर अपने कार्यालय में ज्वाईन करने का आग्रह किया। कांसाबेल धरना स्थल में विशेष रूप से आमंत्रित सहायक शिक्षक फेडरेशन की प्रांतीय संगठन मंत्री राजकुमारी भगत, श्रीमती शकुंतला चौहान पत्थलगांव, शिक्षक संघ के श्री अरूण कुमार भगत, राजस्व पटवारी संघ की फुलजेंसिया टोप्पो ने प्रेरणादायक ऊर्जा से भरपूर गीत गाकर धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों/अधिकारियों को झुमने में मजबूर कर दिया ।
में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना की गई । साथ ही प्रतिदिन की तरह आज के आंदोलन की शुरुआत और समापन छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना राजकीय गीत से हुई । आभार प्रदर्शन राजस्व निरीक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार खूंटे, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के श्री बिंदेश्वर सिंह, चतुर्थ कर्मचारी संघ के श्री सरोज कर्ष, सचिव संघ के रामकुमार सिदार, लिपिक संघ के कृष्ण कुमार जड़े ने किया। सभी संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया माननीय श्री भूपेश बघेल जी को मांग पूरा करने पर बधाई संदेश प्रेषित किया है । फेडरेशन की ओर से प्रवक्ता श्री प्रदीप कुमार नायक ने अनिश्चित कालीन महाआंदोलन के सफल संचालन में सहयोग हेतु स्थानीय पुलिस प्रशासन, स्थानीय मीडिया एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी फेडरेशन के मीडिया प्रभारी श्री नीरज गुप्ता ने दी।

More Stories
शाह के लद्दाख दौरे पर कांग्रेस ने साधा निशाना, ऐतिहासिक बौद्ध अवशेषों का किया जिक्र
तरबूज के साथ इन चीजों का सेवन है खतरनाक, जानिए क्या कहती है आयुर्वेद
राजा शिवाजी में सलमान खान के रोल ने उड़ाया गर्दा, मराठी डायलॉग ने किया थिएटर में धमाल!