रायपुर. स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया. यह पुरस्कार उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजेता निकायों के महापौर व अध्यक्षों ने ग्रहण किए. स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ के तीन शहर अंबिकापुर, पाटन और विश्रामपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर देश में शीर्ष स्थानों पर स्थान बनाया है.
कार्यक्रम में केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुरस्कृत सभी नगरीय निकायों को बधाई दी है.

भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण में जुड़ी नई श्रेणी स्वच्छता सुपर लीग (एसएसएल) में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों को स्थान मिला है. अंबिकापुर, पाटन और विश्रामपुर ने एसएसएल में स्थान बनाया है. एसएसएल में पिछले तीन वर्षों में कम से कम एक बार शीर्ष तीन स्थानों पर और वर्तमान वर्ष में शीर्ष 20 प्रतिशत में स्थान बनाने वाले शहर शामिल हैं. स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर को छत्तीसगढ़ के प्रॉमिसिंग (Promising) स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला है.

नगर पंचायत बिल्हा ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश के सबसे स्वच्छ शहर में स्थान प्राप्त किया है. बिलासपुर को तीन लाख से दस लाख जनसंख्या श्रेणी में देश के दूसरा सबसे साफ शहर का पुरस्कार मिला है. कुम्हारी को 20-50 हजार की आबादी वाले शहरों में देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर मिला है.

More Stories
दनगरी वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला! तेज बहाव के बीच फंसे 7 पर्यटक, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सारंगढ़ की बेटी रीमा राय ने रचा इतिहास! शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ाया देश का मान
दुर्ग में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! 25 दिन में मिले 13 H1N1 मरीज, 9 एक्टिव केस से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट