रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल में पहुंचकर सीआरपीएफ के घायल जवान मंटू नाथ(असम) और राजवीर सिंह(गुजरात) का कुशलछेम जाना। ये जवान 8 जुलाई को नक्सलियों द्वारा बीजापुर में किये गए आईईडी विस्फोट में घायल हो गए थे। राज्यपाल ने घायल जवानों से चर्चा की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राज्यपाल ने उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों से बातचीत कर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए और किसी भी प्रकार की अवश्यकता की स्थिति में सरकार की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

More Stories
ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक-चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड
दिव्यांग छात्र मडड़ाराम को सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका, उत्साह से भरपूर
महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का हमला, बीजेपी पर महिलाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप