जगदलपुर. भू-स्खलन से ठप हुई कोरापुट-किरंदुल रेललाइन को 48 घंटे बाद बहाल कर ली गई है. ट्रैक पर धीमी गति से ट्रेनें चलनी शुरू हो गई है. ओएचई और सिग्नलिंग का काम जारी है. अभी भी कुछ ट्रेनें रद्द हैं. कुछ आंशिक रूप से चलेंगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपडेट जरूर लें.
बता दें कि 2 जुलाई को हुए भूस्खलन से कोरापुट-किरंदुल रेललाइन के ट्रैक पर पहाड़ का मलबा और भारी पत्थर आ जाने से रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया था. ईस्ट कोस्ट रेलवे ने दो दिन में जराटी और मल्लिगुड़ा स्टेशन के बीच ट्रैक को पूरी तरह बहाल कर दिया है. 25 हजार क्यूबिक मीटर मलबा ट्रैक पर आ गया था, जिसे 16 मशीनें और 300 से ज्यादा कर्मचारियों की मदद से हटाया गया. मौके पर DRM और सीनियर अधिकारी भी पहुंचे थे.

More Stories
दनगरी वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला! तेज बहाव के बीच फंसे 7 पर्यटक, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सारंगढ़ की बेटी रीमा राय ने रचा इतिहास! शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ाया देश का मान
दुर्ग में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! 25 दिन में मिले 13 H1N1 मरीज, 9 एक्टिव केस से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट