रायपुर. प्रदेशभर में डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चलाएगा. डेंगू सोर्स रिडक्शन अभियान के तहत लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा. अभियान का उद्देश्य डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के स्रोतों को खत्म करना है. इसके लिए मितानिनों के साथ-साथ ग्राम स्वास्थ्य समितियों और महिला आरोग्य समितियों की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है.
स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को घर-घर जाकर कूलर, पानी की टंकी, कंटेनर, पुराने टायर, फूलदान आदि की जांच करेगी और जरूरत पड़ने पर स्टोर किए गए पानी को खाली कराएगी. अधिकारियों ने बताया कि इन जगहों पर जमा पानी डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों का प्रजनन स्थल बनता है, जो बेहद खतरनाक है.

More Stories
दनगरी वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला! तेज बहाव के बीच फंसे 7 पर्यटक, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सारंगढ़ की बेटी रीमा राय ने रचा इतिहास! शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ाया देश का मान
दुर्ग में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! 25 दिन में मिले 13 H1N1 मरीज, 9 एक्टिव केस से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट