कोरबा : जिले के पुरानी बस्ती स्थित जामा मस्जिद में एक सामाजिक बैठक के दौरान दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया। यह घटना 22 जून की रात करीब 9:30 बजे हुई, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।
लईक मोहम्मद ने दर्ज कराई शिकायत
घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है। लईक मोहम्मद ने थाने में शिकायत देकर मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद रागिब, मोहम्मद राशिद, अब्दुल्ला और शेख सरफराज पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
नागपुर कनेक्शन और साजिश का आरोप
लईक मोहम्मद ने आरोप लगाया कि यह घटना नागपुर निवासी मास्टर शरीफ और एखतिहार के इशारे पर हुई। उन्होंने कहा कि उनके भतीजे नागपुर में पढ़ाई करते हैं, और परिवार के अन्य सदस्य भी वहां रहते हैं, जिससे अब उन्हें अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
दनगरी वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला! तेज बहाव के बीच फंसे 7 पर्यटक, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सारंगढ़ की बेटी रीमा राय ने रचा इतिहास! शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ाया देश का मान
दुर्ग में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! 25 दिन में मिले 13 H1N1 मरीज, 9 एक्टिव केस से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट