कवर्धा। चिल्फी थाना की पुलिस ने आज बड़ी मात्रा में चांदी का अवैध परिवहन कर रहे 4 लोगों को पकड़ा है. पुलिस ने चांदी तस्करी के शक में बरामद भारी मात्रा में चांदी जब्त कर लिया है. जब्त चांदी की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए से अधिक बताया जा रहा है. पुलिस को शक है कि चांदी की तस्करी कर इसे रायपुर में खपाने लाया जा रहा था.
This image has an empty alt attribute; its file name is image-2025-06-23T155447.257-1024×576.jpg
जानकारी के मुताबिक, आगरा से रायपुर की ओर जा रही एक संदिग्ध कार को पुलिस ने चिल्फी क्षेत्र में रोका. तलाशी के दौरान पुलिस ने से कार से 38 किलो चांदी बरामद की. पुलिस को बरामद चांदी के संबंध में कोई दस्तावेज और जानकारी मिलने पर कार में चांदी परिवहन कर रहे 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है.
फिलहाल चिल्फी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रही थी.

More Stories
दनगरी वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला! तेज बहाव के बीच फंसे 7 पर्यटक, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सारंगढ़ की बेटी रीमा राय ने रचा इतिहास! शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ाया देश का मान
दुर्ग में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! 25 दिन में मिले 13 H1N1 मरीज, 9 एक्टिव केस से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट