June 15, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

राष्ट्रपति मुर्मू का जन्मदिन विशेष: दृष्टिबाधित बच्चों के साथ समय बिताया

देहरादून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन उत्तराखंड के देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं दृष्टि विकलांगता सशक्तिकरण संस्थान (एनआईवीएच) के बच्चों के साथ मनाया।
इस दौरान, संस्थान के बच्चों ने भावपूर्ण देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। जब बच्चों ने “बार बार दिल ये गाए, तुम जियो हजारों साल” गीत प्रस्तुत किया तो श्रीमती मुर्मु अत्यन्त भाव विह्वल हो गईं।
राष्ट्रपति ने अपने कर कमलों से मॉडल स्कूल के बच्चों राज और स्वाति चौहान को लो विजन ग्लासेज तथा पंखुरी को स्मार्ट किट प्रदान की।
इसके पश्चात, उन्होंने अभूतपूर्व ऐतिहासिक कार्य अपने स्थानीय आवास ‘आशियाना’, जिसे अब ‘राष्ट्रपति निकेतन’ नाम दिया गया है, को आम जनता के लिए खोले जाने की प्रक्रिया पूर्ण की।
श्रीमती मुर्मु ने इस अवसर पर, कैफेटेरिया एवं स्मृति चिह्न केंद्र का भी उद्घाटन किया।
इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र सिंह, राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।