कोरबा शहर का आदतन गुंडा बदमाश सोमू अग्रवाल अपनी हरकतों से बाज आता नजर नहीं आ रहा. पुलिस की लाख समझाईश के बाद भी उसके द्वार मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है. शुक्रवार बीती रात चौपाटी में उसने एक नाबालिग के साथ जमकर मारपीट की. बेल्ट,लाठी और डंडो के साथ उसने नाबालिग को जमकर पीटा. शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के मुताबिक सोमू अग्रवाल कोरबा शहर का छोटी उम्र में एक नामी गुंडा बन गया है, यही कारण है कि उसका नाम पुलिस ने गुंडा-बदमाश की लिस्ट में शामिल कर रखा है.
आरोपी सोमू अग्रवाल इससे पहले भी मारपीट, चाकूबाजी सहित और भी कई जघन्य अपराधों को अंजाम दे चुका है. आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा कई बार कार्रवाई भी गई है बावजूद इसके वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा. पिछले दिनों सीएसपी ने सख्त लहजे में उसे समझाया था बावजूद इसके वह नहीं माना और पिछले रात चैपाटी में एक नाबालिग के साथ उसने जमकर मारपीट की. कोतवाली थाना प्रभारी रुपक शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है सोनू अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

More Stories
MP Cabinet का मेगा फैसला! ₹7,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश, सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट और ड्रोन सेंटर को मिली मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट की शर्तों पर CJP का बड़ा बयान! बोली- पहले हमारी सभी मांगें मानो, फिर कोई और राहत दें
Johnson & Johnson पर ₹52,700 करोड़ का समझौता! क्या बेबी पाउडर से होता है कैंसर? जानिए पूरा सच